प्रदेश में कार्यरत अलाभकारी संस्थाओं का सर्वेक्षण (2010-11)
प्रदेश में कार्यरत अलाभकारी संस्थाओं का सर्वेक्षण (2010–11)
-
प्रदेश में रजिस्ट्रार फर्म्स एवं सोसायटी के साथ पंजीकृत समस्त स्वैच्छिक संगठनों के लेखों का सर्वेक्षण कर वास्तविकता में कार्यरत एवं मृतप्राय स्वैच्छिक संगठनों की पहचान करने के उद्देश्य से प्रदेश में कार्यरत अलाभकारी संस्थाओं का सर्वेक्षण योजना, आर्थिक एवं साख्यिकी विभाग की सहायता प्रदेश में 2004 से 2008 तक की मध्यप्रदेश सोसायटी रजिस्ट्रीकरण अधिनियम के तहत पंजीकृत अलाभकारी संस्थाओं के लेखों का सर्वेक्षण का कार्य किया गया।
-
स्वैच्छिक संगठनों की पहचान प्रदेश के समस्त 50 जिलों के 313 विकासखण्डों में डोर टू डोर सर्वेक्षण से की गई। प्रदेश में 87,000 संस्थाओं का सर्वेक्षण किया गया। प्रदेश के समस्त 50 जिले से प्राप्त जानकारी को योजना आर्थिक एवं साख्यिकी विभाग द्वारा प्रदत्त अनुसूचियों में भरकर विभाग को उपलब्ध कराई गई।
-
परिणामरूवरूप पंजीकृत समस्त अलाभकारी संस्थाओं के लेखों का सर्वेक्षण कर वास्तविकता में कुल 85,846 अलाभकारी संस्थाओं में से 28,639 अलाभकारी संस्थायें ट्रेस्ड हुई तथा 57,207 अलाभकारी संस्थायें नहीं पाई गई।
अंतिम नवीनीकरण:29 Jan, 2026