मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद्

(योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, मध्यप्रदेश शासन)

अटल भूजल योजना का परिचय

 

अटल भूजल योजना

परिचय :

अटल भू-जल योजना भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय, नई दिल्ली एवं विश्व बैंक की सहायता से भारत के सात राज्यों में संचालित की जा रही है। मध्यप्रदेश राज्य में समन्वय हेतु स्टेट प्रोग्राम इंप्लीमेंटेशन यूनिट द्वारा मध्‍यप्रदेश जन अभियान परिषद का डिस्ट्रिक्ट इंप्लीमेंटेशन पार्टनर के रूप में चयन किया गया है। अटल भू-जल योजनांतर्गत प्रोजेक्ट इंप्लीमेंटेशन एजेंसी (PIA), जल संसाधन विभाग एवं मध्‍यप्रदेश जन अभियान परिषद, यो.आ.सा. विभाग, म.प्र. शासन के मध्य एम.ओ.यू. दिनांक 19.01.2021 को प्रोजेक्ट डायरेक्टर, श्री जीतेन्द्र जैन, स्टेट प्रोग्राम इंप्लीमेंटेशन यूनिट एवं कार्यपालक निदेशक, डॉ. धीरेन्द्र कुमार पाण्डेय, मध्‍यप्रदेश जन अभियान परिषद के मध्य एम.ओ.यू. परिषद के माननीय उपाध्यक्ष मध्‍यप्रदेश जन अभियान परिषद, श्री विभाष उपाध्याय, महानिदेशक, श्री बी.आर. नायडू (सेवा निवृत्त आई.ए.एस.) एवं अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में संपादित किया गया।

अटल भू-जल परियोजना अंतर्गत प्रदेश के बुन्देलखंड अंचल के भू-जल संकट से प्रभावित सागर, दमोह, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ एवं निवाडी जिले के 09 विकासखण्ड यथा सागर, पथरिया, छतरपुर, नौगांव, राजनगर, बल्देवगढ़, पलेरा, अजयगढ़ एवं निवाड़ी का चयन किया गया है। परिषद द्वारा चयनित विकासखण्डों की 672 ग्राम पंचयतों में जन भागीदारी के माध्यम से वाटर सिक्यूरिटी प्लान तैयार किए गए हैं। इस योजना के अंतर्गत चयनित विकासखण्डों में जनभागीदारी से ग्राम स्तरीय जल सुरक्षा योजना को तैयार कर जल सुरक्षा योजना में चिन्हित गतिविधियों का भारत सरकार एवं राज्य सरकार की प्रचलित योजनाओं जैसे मनरेगा, पीएमकेएसवाई, बुंदेलखंड पैकेज, आई.डब्ल्यू.एम.पी. इत्यादि के कन्वर्जेंस से क्रियान्वयन किया जा रहा है। 

अटल भूजल योजना

अंतिम नवीनीकरण:18 Sep, 2025