मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद्

(योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, मध्यप्रदेश शासन)

मानव संसाधन

मानव संसाधन

परिषद के मानव संसाधन नेटवर्क की जानकारी -

अटल भू-जल योजनांतर्गत परिषद के नेटवर्क द्वारा सागर संभाग में संभाग समन्वयक  सागर द्वारा सतत् रूप से योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सप्ताह में 03 से 04 दिन की सक्रिय क्षेत्र भ्रमण एवं माॅनिटरिंग की जाती है। योजनांतर्गत यथा जिला सागर, पन्ना, दमोह, टीकमगढ़, छतरपुर एवं निवाड़ी में कुल 06 जिला समन्वयक कार्यरत हैं, जिनके द्वारा सतत् रूप से सभी 09 विकासखण्ड समन्वयकों के 667 ग्रामपंचायतों में ‘‘वाटर सिक्यूरिटी प्लान‘ तैयार किए जा चुके हैं। सभी ‘‘वाटर सिक्यूरिटी प्लान‘‘ हेतु की जाने वाली गतिविधियों का मूल्यांकन किया जाता है। साथ ही कार्यरत 09 विकासखण्ड समन्वयकों द्वारा लगातार क्षेत्र भ्रमण एवं आउटसोर्स के आधार पर रखे गए मेनपावर द्वारा परिषद के निर्देशन में कार्य करवाया जाता है एवं उनके द्वारा किए गए कार्यों के आधार पर डाटा कलेक्ट कर रिपोर्ट डी.पी.एम.यू. एवं एस.पी.एम.यू. को उपलब्ध कराई जाती है। 

परिषद् द्वारा अटल भू-जल योजनांतर्गत आउटसोर्स के आधार पर मासिक एवं दैनिक आधार पर एमपीकाॅन से मेनपावर की सेवायें ली जा रही हैं। जिनमें टेक्नीकल एक्सपर्ट की श्रेणी में हाईड्रोजियोलाॅजिस्ट, सिविल इंजीनियर, एग्रीकल्चर एक्सपर्टस् एवं आई.ई.सी. एक्सपर्ट सम्मिलित हैं। साथ ही योजनांतर्गत समस्त 670 ग्राम पंचायतों हेतु सतत रूप से क्षेत्र भ्रमण एवं गतिविधियों हेतु वर्तमान में 602 सामुदायिक कार्यकर्ता एवं 10-10 ग्राम पंचायतों के कलस्टर पर 1-1 कलस्टर मोबिलाईज़र जो की स्वयं की पंचायत सहित 10 ग्राम पंचायतों की माॅनीटरिंग कार्य हेतु कुल 68 कम्यूनिटी कलस्टर मोबिलाईजर मानदेय आधार पर कार्यरत हैं।

क्रमांक तकनीकी एक्सपर्ट कर्मियों की संख्या मानदेय भुगतान का आधार मानदेय राशि (रु.)
1 भू-जल विशेषज्ञ (हाईड्रोजियोलाजिस्ट) 09 मासिक 30,000/-
2 सिविल इंजीनियर 09 मासिक 30,000/-
3 एग्रीकल्चर एक्सपर्ट 09 मासिक 30,000/-
4 IEC एक्सपर्ट 01 मासिक 30,000/-
5 कम्यूनिटी क्लस्टर मोबिलाइज़र 68 मासिक / पार्टटाइम 5,000/-
6 सामुदायिक कार्यकर्ता 602 मासिक / पार्टटाइम 2,000/-

अंतिम नवीनीकरण:10 Sep, 2025