मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद्

(योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, मध्यप्रदेश शासन)

ग्रामीण स्ट्रीट वेंडर्स का पंजीयन (वर्ष 2020-21)

ग्रामीण स्ट्रीट वेंडर्स का पंजीयन (वर्ष 2020–21)

सब्जी और फल बेचने वाले, चाट की दुकान लगाने वाले, पान की दुकान चलाने वाले, मनिहारी की छोटी दुकान चलाने वाले, मोची, नाई, धोबी और अन्य इसी तरह के कार्य करने वाले लघु व्यवसायी—ग्रामीण स्ट्रीट वेंडर्स के व्यवसाय को मजबूत आधार देने के लिए उन्हें ₹10,000 का ब्याज मुक्त कर्ज देने हेतु शासन द्वारा ग्रामीण पथ विक्रेताओं को ऋण वितरण योजना प्रारंभ की गई।

परिषद् के मान. अध्यक्ष एवं प्रदेश के मान. मुख्यमंत्री जी की मंशा अनुसार इस योजना में ग्रामीण पथ विक्रेताओं का पंजीयन कराये जाने हेतु परिषद् द्वारा प्रस्फुटन/नवांकुर/सी.एम.सी.एल.डी.पी. योजना के अंतर्गत निर्मित नेटवर्क के माध्यम से सम्पूर्ण प्रदेश में कार्य किया गया। इस योजना में परिषद् के माध्यम से किये गए पंजीयन की जानकारी निम्नानुसार है:-

क्रमांक संभाग विकासखंड संख्या पंजीयन संख्या
1 जबलपुर 64 37645
2 ग्वालियर एवं चम्बल 40 12851
3 सागर 37 18482
4 इंदौर 54 21514
5 उज्जैन 34 24211
6 भोपाल एवं नर्मदापुरम 47 25184
7 रीवा एवं शहडोल 37 13622
योग 313 153509

 

 

 

 

 

 

 

 


फोटो गैलरी

अंतिम नवीनीकरण:2025-10-08 02:29:30