मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद्

(योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, मध्यप्रदेश शासन)

Empowering Panchayati Raj Institution Spatially (EPRIS) (2017-18)

Empowering Panchayati Raj Institutions Spatially (EPRIS) (2017–18)

म.प्र. विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी परिषद् के सहयोग से पंचायतीराज संस्‍थाओं को सशक्‍कत बनाने हेतु सागर, राययेन एवं बैतूल जिले में प्रत्‍येक ग्राम पंचायत स्‍तर पर उपलब्‍ध सामुदायिक संसाधनों की मैपिंग करना।

प्रमुख गतिविधियां

सामुदायिक संसाधनों की मैपिंग हेतु प्रशिक्षण/कार्यशालाएं तथा सर्वे कार्य (भुवन पंचायत मोबाईल एप्लिकेशन)। सागर जिले की 760 ग्राम पंचायत में 63,287, राययेन जिले की 498 ग्राम पंचायत में 50084 एवं बैतूल जिले की 556 ग्राम पंचायतों में 44109 संपत्तियों का मानचित्रण कार्य संपादित किया गया। परिषद द्वारा मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के सहयोग से पंचायत स्‍तर पर नियोजन एवं सुशासन हेतु समाज को डिजीटल (Digital) सशक्त करने हेतु 'Empowering Panchayati Raj Institutions Spatially (EPRIS)' परियोजना का संचालन वित्‍तीय वर्ष 2017-2018 में किया गया, जिसके अंतर्गत इसरो द्वारा संचालित वेबसाईट http://bhuvan-panchayat.nrsc.gov.in पर मोबाइल एप्‍लीकेशन के माध्‍यम से सरकार, अन्‍य संस्‍थागत एवं निजी; तीन वर्गो में (नागरिक सुविधाओं/बुनियादी ढांचा, शासन आस्तियों एवं उत्‍पादक परिसंघतियों) में वर्गीकृत लगभग 271 सम्‍पत्तियों की जानकारी वास्‍तविक चित्र सहित एकत्रित की गई। परियोजना अंतर्गत प्रदेश के तीन जिलों यथा बैतूल, सागर एवं रायसेन में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के अंतर्गत अध्ययनरत छात्रों द्वारा मोबाईल एप के माध्‍यम से उपग्रह से प्राप्‍त मानचित्र आधारित नक्‍शों का उपयोग करते हुए अपने आस-पास के समुचित संसाधनों एवं परिसं‍पत्ति का सर्वेक्षण कर भारत सरकार द्वारा प्रदर्शित केन्‍द्रीयकृत भवन पंचायत वेब पोर्टल में अपलोड किया गया। तीनों जिलों मे परियोजना अंतर्गत डेढ़ लाख से भी अधिक परिसंपत्तियों का मानचित्रण किया गया।

 


फोटो गैलरी

अंतिम नवीनीकरण:2025-10-08 01:10:22