बुंदेलखंड क्षेत्र के संसाधनों की मैपिंग (2016-17)
बुंदेलखंड क्षेत्र के संसाधनों की मैपिंग (2016–17)
राज्य योजना आयोग द्वारा बुंदेलखण्ड के सागर, दमोह, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ एवं दतिया जिलों में संसाधनों एवं वर्ष 2007 से 2014 के मध्य हुये धरातल में परिवर्तन का अध्ययन म.प्र. विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी विभाग के माध्यम से कराया गया। उक्त कार्य का समन्वय म.प्र. जन अभियान परिषद् के सहयोग से सम्पादित किया गया।
उद्देश्य
बुंदेलखण्ड में उन संसाधनों के मेपिंग करना जिनका प्रभाव धरातल पर पड़ रहा है अथवा जिनका उपयोग शिक्षा, स्वास्थ्य व आजीविका संबंधी निर्णय लेने में किया जा सके।
प्रमुख गतिविधियां
सामुदायिक संसाधनों की मैपिंग एवं धरातल पर हुये परिवर्तन हेतु एसेट मेपर (सर्वेयर) का प्रशिक्षण/कार्यशालाएं, ग्रामीण संसाधन मानचित्र (वीआरएम) के आधार पर डाटा कलेक्शन कार्य।
परिणाम
मध्यप्रदेश के सागर, दमोह, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ एवं दतिया जिले की सभी ग्राम पंचायतों की संपत्तियों का मानचित्रण कार्य संपादित किया गया।